फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का असर रहा कम लेकिन पूरे दिन दिखा असर

विज्ञापन
सिधारी पुल से बुधवार की रात घने कोहरे के बीच गुजरते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में दो दिन से जारी कोहरे का असर बृहस्पतिवार को कम रहा। लेकिन पूरे दिन कोहरे का असर देखने को मिला। शाम होते ही कोहरे में कुछ इजाफा हुआ लेकिन गलन अधिक नहीं होने के कारण लोगों ने राहत महसूस की। पिछले दो दिनों की अपेक्षा दृश्यता बेहतर रही।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार की शाम को ही कोहरे ने अपनेे पांव पसारने शुरू दिए। रात के आठ बजते-बजते कोहरे की घनी चादर खिंच गई। लेकिन रात लगभग नौ बजे हवा का झोंका आया और कोहरा छंट गया। जिसके कारण सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार बढ़ गई। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह भी कोहरे का असर बहुत ही कम रहा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरा अधिक न होने के बाद पूरे दिन कोहरे का असर देखने को मिला। दोपहर को थोड़ी देर के लिए सूरज निकला । वहीं शाम होते ही कोहरे में कुछ इजाफा देखने को मिला। कोहरे के बीच अभी तक गलन न होने के कारण लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें