फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौंक रहे कुत्तों को पहले दिया जहर फिर की चोरी

Thu, 24 May 2018 11:56 PM IST
Azamgrah
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
लालगंज के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कबिलहां लहुवां गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में बुधवार की रात चोरों ने पालतू कुत्तों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पेड़ के सहारे घर में घुसकर नगदी और करीब छह लाख के गहने चुरा लिया।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह पुलिस ने घर से मिले तीन अलग-अलग पोटलियों में जहर को जांच के लिए भेजवा दिया। श्यामबहादुर सिंह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कबिलहां लहुवां गांव के निवासी हैं। परिवार में बेटी सौम्या, मां केसरी देवी, भाई की पत्नी सोनी रहती हैं।

जबकि परिवार के अन्य लोग बाहर रहते हैं। बुधवार की रात श्यामबहादुर सिंह दरवाजे के बाहर सोए थे। जबकि महिलाएं घर के बरामदे में सोई थीं। रात को चोरों को देख पड़ोसी बलवंत सिंह का पालतू कुत्ता सहित अन्य कुत्ते भौंकने लगे।
विज्ञापन


चोरों ने बलवंत के पालतू कुत्ते सहित एक अन्य कुत्ते को जहर खिला दिया। जिसे खाकर दोनों की मौत हो गई। इसके बाद चोर श्याम बहादुर के घर से सटे नीम के पेड़ के सहारे छत पर से मकान में घुस गए। चोरों ने कमरों में रखा आलमारी, बक्सा और अटैची तोड़कर 15 हजार रुपये नगद और करीब छह लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया।

गुरुवार की सुबह सोनी देवी जगी तो चोरी के बारे में पता चला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। इस दौरान घर के भीतर भी तीन अलग-अलग स्थानों पर कपड़े की पोटली में रखा हुआ जहर मिला। पुलिस ने दोनों कुत्तों को दफन करवा दिया।  सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज हो सकी है।



अंबारी दीदारगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी पूर्व प्रधान सुनील यादव के घर में बुधवार की रात पपीते के पेड़ के सहारे भीतर घुसे चोर 40 हजार रुपये नगदी सहित पांच लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  


सुनील यादव के मुताबिक बुधवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के सदस्य सो गए। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर मकान के पीछे सटा पपीते के पेड़ से सहारे छत पर चढ़े और वहां से सीढ़ी के रास्ते मकान में घुस गए। घर मे रखा 11 अटैची और बक्सा उठा ले गए। सिवान में ले जाकर उसमें रखा 40 हजार रुपये नगदी सहित पांच लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया।

गुरुवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर सुनील यादव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।  

बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आरारा गांव में बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे अज्ञात चोरों ने वेद प्रकाश सिंह पुत्र स्व. शिवनाथ सिंह के घर में घुसकर लगभग दो लाख के जेवर-कपड़े आदि उठा ले गए। परिजनों को सुबह मामले की जानकारी हुई है।

इस संबंध में गंभीरपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात्रि लगभग डेढ़ बजे अज्ञात चोर छत के सहारे घर में घुसकर सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान झाला, एक अंगूठी, पायल, दो अटैची साड़ी, आलमारी तोड़कर कुछ कपड़े उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें