फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर अवैध वसूली रोकने की जिलाधिकारी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डीएम से गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से हो रही अवैध वसूली की शिकायत की। ज्ञापन सौंपकर अवैध वसूली रोकने की मांग की। परिषद के कार्याध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि क्रय कें द्र के कर्मचारियों द्वारा सरकार की छवि खराब करने के लिए किसानों का शोषण करते हुए बिना टोकन लिए खरीद कर 100 रुपये प्रति कुंतल की दर से सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। बुधवार को जहानागंज क्रय केंद्र के प्रभारी माया शंकर के मौखिक कहने पर क्षेत्र के कई किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने किसानों से प्रति कुंतल 100 रुपये मांगे। जब किसानों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बातों का हवाला दिया तो उन्होंने उनके लिए भी अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने यह मामला डीएम के संज्ञान में लाते हुए जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को मौके पर भेजा। उनके पहुंचने पर केंद्र प्रभारी द्वारा संगठन के बारे में भी अपशब्दों का प्रयोग किया गया। अब उनके द्वारा अपने कृत्यों को छिपाने के लिए मनगढ़ंत तहरीर दी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से उक्त प्रकरण की जांच कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौकेे पर राधा मोहन गोयल, अभयानंद पांडेय, शिवा प्रताप सिंह, अशोक सिंह, राजेश कुमार, रामू राम, रणधीर यादव, पेशकार चौहान, दीपक सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें