फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर की दवा लिखते हैं डॉक्टर

Sun, 14 Aug 2016 12:03 AM IST
azamgarh
विज्ञापन
ईंट को देखते वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव। - फोटो : azamgarh
विज्ञापन
वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने शनिवार को चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों ने मंत्री से बाहर से दवाएं लिखने की शिकायत की। साथ ही मंत्री ने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य को भी देखा। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


  चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार की दोपहर एक बजे वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, दर्जा प्राप्त मंत्री डा. रामदुलार राजभर और सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जिस पर मरीजों ने बाहर से दवाएं लिखने की शिकायत की। जिस पर मंत्री ने राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. डा. गणेश कुमार को कड़ा निर्देश दिया।

कहा कि जनता व मरीजों आए दिन शिकायत मिल रही है। बाहर से दवाएं लिखने पर पाबंदी लगाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रो. गणेश कुमार ने मंत्री से कालेज में डाक्टरों की कमी सहित अन्य सुविधाओं की कमी के बारे में बताया। इसी क्रम में उन्होंने कालेज में चल रहे निर्माण कार्य को देखा, अधुरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।कहा कि समय से काम पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदारों से जवाब तलब किया जाएगा। इस अवसर पर डा. एके सिंह, डा. एमके गुप्ता, डा. लालमणि, हरिश्चंद्र यादव, अमित तिवारी के साथ ही काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें