फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को जल्द मिलेगी खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला की सौगात

विज्ञापन
रैदोपुर में टीवी पर प्रदेश के बजट को देखते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से 12 मंडल मुख्यालयों में खाद्य एवं औषधीय प्रयोगशाला के निर्माण की घोषणा की गई थी। आजमगढ़ में इसके लिए सदर तहसील के हैदराबाद (छतवारा) में भूमि भी ली जा चुकी है। सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में प्रयोगशाला के संचालन के लिए 10 करोड़ रुपये और स्थापना के लिए 40 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से 12 मंडल मुख्यालयों सहारनपुर, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, अयोध्या, चित्रकूट, अलीगढ़, मुरादाबाद, बस्ती, गोंडा, आजमगढ़ और मिर्जापुर में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला तथा एफएसडीए के मंडलीय कार्यालय खोले जाने की बात कही गई है। स्टॉफ सहित प्रयोगशालाओं के संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 10 करोड़ की आवश्यकता जताई गई है। वहीं, भवन निर्माण के लिए वित्तीय व 2021-22 में 40 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। आजमगढ़ में पिछले दिनों प्रयोगशाला और मंडलीय कार्यशाला की स्थापना के लिए सदर तहसील के हैदराबाद (छतवारा) में भूमि विभाग के नाम की गई थी। करीब 0.405 हेक्टेयर बंजर भूमि पर प्रयोगशाला भवन का निर्माण प्रस्तावित है। बजट में धनराशि का प्रावधान होने से उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष ही निर्माण शुरू हो सकता है।
जल्द मिलेगी रिपोर्ट, मिलावट पर लगेगी लगाम
आजमगढ़। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन विभाग की है। दुकानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाता है। आम तौर पर 14 दिन में नमूनों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, लेकिन अधिकतर मामलों में देर होती है। खास तौर से त्योहारी सीजन में तो इस प्रयोगशाला पर इतना दबाव बढ़ जाता है कि रिपोर्ट मिलने में महीनों लग जाते हैं। रिपोर्ट आने में देर होने से समय पर कार्रवाई नहीं हो पाती और मिलावट करने वाले लोग सक्रिय रहते हैं। मंडल में प्रयोगशाला बनने से खाद्य पदार्थों की तुरंत जांच हो सकेगी। आजमगढ़ के साथ ही मऊ और बलिया को भी इसका लाभ होगा। इन जनपदों के नमूनों की जांच रिपोर्ट भी समय पर मिल सकेगी।
विज्ञापन

शासन ने मंडल स्तर पर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि की तलाश करने के निर्देश दिए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से हैदराबाद (छतवारा) में जमीन उपलब्ध करा दी गई है। प्रयोगशाला के लिए सरकार बजट जारी करेगी। प्रयोगशाला के साथ ही मंडलीय कार्यालय भी स्थापित होगा। - डीके राय, उपायुक्त खाद्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें