फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले आठ माह में 37 रोजगार मेले 3037 को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सेवा योजन विभाग ने बीते वित्तीय सत्र में 27 रोजगार मेले लगाकर 3692 युवाओं को रोजगार दिलवाया था। नए सत्र में अब तक विभाग 37 मेलों के जरिए 3037 युवाओं को रोजगार से जोड़ चुका है। विभाग की तैयारी है कि पिछला रिकॉर्ड तोड़कर इस बार अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाय।
विज्ञापन

सेवायोजन पोर्टल के मुताबिक वर्ष 2023-24 में जिले में शिक्षित व प्रशिक्षित युवाओं की संख्या 50699 थी। उस वित्तीय सत्र में कुल 27 रोजगार मेलों का आयोजन कराते हुए विभाग ने 3692 युवाओं को रोजगार दिलाने में सफल रहा। मौजूदा वित्तीय सत्र में अब तक 37 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है लेकिन रोजगार से 3037 युवाओं ही जोड़ा जा सका है, जबकि इस बार शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़कर 76706 पहुंच गई है। हालांकि सत्र पूरा होने में अभी तीन माह का समय बचा हुआ है। ऐसे में बचे समय में विभाग की तैयारी है कि अधिक बृहद रोजगार मेलों का आयोजन कर और इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों को प्रतिभाग कराकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें