फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जागरूकता रैली को जिला जज ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

विज्ञापन
21 राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते
विज्ञापन
आजमगढ़। आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए बुधवार को बाइक रैली निकाली गई। जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। जिला जज ने कहा कि प्रचार वाहन और रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी जाएगी। शनिवार को आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में छोटे-मोटे फौजदारी, सिविल वाद, भरण-पोषण और वैवाहिक वाद, बैंकों के एनपीए खाते तथा अन्य प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

रैली के दौरान लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज संतोष कुमार यादव, अपर जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज जैनुद्दीन अंसारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रश्मिचंद, कुंवर रोहित आनंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें