फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करें

Sun, 27 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कम बारिश के कारण उत्पन्न हालात को देखते हुए आम आदमी पार्टी किसान क्रांति मंच ने शनिवार को डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मंच ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

 जिला संयोजक डा. दलसिंगार यादव ने कहा कि पूर्वांचल में लगातार तीन साल से अवर्षण की स्थिति है। जिले के किसान बदहाल हैं। खेत खाली पड़े हैं। ऊपर से सूखा और विभिन्न रोगों के कारण उनकी खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। नहरों में कभी पानी आता ही नहीं है। 23 सितंबर की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने भी स्वीकार किया कि मंडल में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसलिए प्रशासन सर्वे कराकर तत्काल जिले को सूखाग्रस्त घोषित करे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन का ध्यान पिछले सर्वे में लेखपालों, ग्राम प्रधानों द्वारा की गई गड़बड़ियों की ओर दिलाया। इस मौके पर रामसेवक यादव, राजेेश यादव, रवींद्र यादव, प्रशांत राय, अन्नू राय, शाहिद खान, आलोक त्रिपाठी, तेज बहादुर यादव, रमेश पांडेय, रामरूप यादव, संजय सिंह तफसीर आलम आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें