फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कैफी आजमी रोड से बक्शपुर पुल तक जर्जर सड़क बनी आफत, बारिश में बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
कैफी आजमी रोड से बक्शपुर पुल तक जर्जर सड़क बनी आफत। संवाद - फोटो : डीएम संतोष कुमार शर्मा व एडीएम वित्त कल्पना जायसवाल जिलाधिकारी कॉलोनी में सफाई करते हुए। स्रोतः प्रशासन
विज्ञापन
मेजवां स्थित कैफी आजमी रोड से बक्शपुर कुंवर नदी पुल तक जाने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा मार्ग बदहाल हो चुका है। बारिश का पानी इनमें भर जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह मार्ग डारीडीह, हैदरीपुर, अंजान शहीद, मुंडवर, हेमईपुर, डिघिया, भडेरिया समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं।
शाह आलम, सारिक, धर्मेंद्र, बृजराज, डॉ. लईक अहमद, राजेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि बक्शपुर स्थित कुंवर नदी पर पुल का निर्माण पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री शबाना आजमी की सांसद निधि से कराया गया था, ताकि नदी पार के गांवों की छात्राएं आसानी से मेजवां स्थित विद्यालय तक पहुंचकर शिक्षा ग्रहण कर सकें।
विज्ञापन

शुरुआती वर्षों में सड़क की स्थिति अच्छी रही, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने से अब यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। फूलपुर नगर पंचायत के मनोनीत सभासद गोविंद कुमार ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर है। इसके नवीनीकरण की मांग को लेकर कई बार तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
वहीं, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अवर अभियंता संतोष गौड़ ने बताया कि सड़क के नवीनीकरण का प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। बरसात समाप्त होने के बाद सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें