फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त होंगी जर्जर इमारतें, संजोया शॉपिंग कांप्लेक्स का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। किराए पर चल रही अपनी जर्जर इमारतों को ध्वस्त कर जिला पंचायत आय के नए स्रोत ढूंढने के लिए तानाबाना बुनने लगा है। इसी क्रम में बेकार हो चुके जिला पूर्ति कार्यालय एवं खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग को खाली करने के लिए नोटिस जारी की गई है। इस इमारत को पहले ही कंडम घोषित कर दिया गया था। जल्द ही इसका ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। नोटिस जारी होने के बाद जिला पूर्ति विभाग जहां अपने लिए नए कार्यालय की तलाश कर रहा है वहीं, जिला पंचायत इस जगह पर भव्य शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में घाटिया निर्माण के कारण श्मशान भवन के धराशाई होने पर कई लोगों की जान चली गई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जनपदों को जर्जर भवनों को चिन्हित कर उन्हें गिराने और जिले में संचालित योजना के गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया था। जिला प्रशासन की ओर से जर्जर भवनों को चिन्हित कर ढ़हाने का कार्य शुरू किया गया। इसी क्रम में हरिऔध कला भवन के सामने, कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित पुराने अभिलेखागार के भवन को ढ़हाने का कार्य किया गया।
जिला पूर्ति कार्यालय को भी बेकार घोषित कर दिया गया है। जिला पंचायत की ओर से विभाग को भवन खाली करने का निर्देश जारी किया गया है। जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से कार्यालय के लिए भवन की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं जिला पंचायत की ओर से इस भवन को खाली कर यहां पर एक भव्य शापिंग कांप्लेक्स बनाने की भी योजना है। जिला पूर्ति कार्यालय के खाली होने के बाद वह स्थापित अन्य कार्यालयों को भी खाली कराने की योजना है।
विज्ञापन

कई और कार्यालय भी हो चुके हैं कंडम
आजमगढ़। जिला निर्वाचन कार्यालय के ठीक सामने ईवीएम भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उसके बगल में ही कई चकबंदी विभाग के कई सीओ के कोर्ट भी संचालित होते हैं। इन भवनों को भी जिला प्रशासन की ओर से कंडम घोषित किया जा चुका है, लेकिन अब तक इन भवनों को ढहाने की कार्रवाई नहीं की गई है।
जिला पंचायत की आमदनी बढ़ाने का प्रयास
आजमगढ़। कंडम घोषित होने के बाद इन भवनों को ढहाने की कार्रवाई की जाएगी। ढ़हाने के बाद खाली होने वाली जमीन पर जिला पंचायत भव्य शॉपिंग माल बनाने की योजना बना रहा है। ताकि इसके बनने के बाद इसमें दुकानों का आवंटन कर जिला पंचायत की आमदनी को बढ़ाया जा सके। इसमें पार्किंग आदि की भी व्यवस्था करने की योजना है।
इस मामले में अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह ने बताया कि जिला पूर्ति कार्यालय की बिल्डिंग को कंडम घोषित किया जा चुका है। इसलिए उन्हें अपने कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट कर भवन को खाली करने का निर्देश दिया गया है। ताकि उक्त जर्जर भवन को धराशाई किया जा सके। इसके बाद खाली हुई जमीन पर हम शॉपिंग कांप्लेक्स बनाना चाहते हैं, ताकि जिला पंचायत की आमदनी बढ़ सके।
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें