फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ से बना दिए सजावटी सामान

Wed, 03 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के अतलस पोखरा स्थित प्रतिभा निकेतन में चल रहे समर कैंप में बुधवार को बच्चों को आर्ट-क्राफ्ट के जरिए बेकार चीजों से घरों के सजाने के सामान बनाने के तरीके बताए गए। इसके अलावा, बच्चों को योगाभ्यास आदि कराया गया।
विज्ञापन

समर कैंप में बलिया से आए हिमांशु गुप्ता ने बच्चों को घर में बेकार पड़ी चीजों की उपयोगिता बताई। उन्होंने इन कबाड़ समझी जाने वाली चीजों से घड़ी, बैग, गणेश की प्रतिमा, नैनो कार, लैंप आदि बनाने का हुनर बताया।        कैंप के आयोजक शरद गुप्ता ने कहा कि कैंप में बच्चे मस्ती के साथ कई कलाएं सीख रहे हैं और गर्मियों की छुट्टी का सही उपयोग कर रहे हैं।  इससे बच्चों में सृजनात्मक क्षमता  का विकास हो रहा है। इसी क्रम में बच्चों को डांस, कराटे आदि का भी अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं, शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए शैलेश बरनवाल ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। इस समर कैंप में सुनील दत्त विश्वकर्मा, मनोज यादव, गौरव, संजय अग्रवाल, डा. शशि भूषण शर्मा, पूनम तिवारी, डा. डीपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें