फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति बरामदगी नहीं होने से रोष

Wed, 03 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। हिंदू युवा वाहिनी की बैठक बुधवार को अंबेडकर पार्क में हुई। लोगों ने कहा कि जनपद में लगातार देवी-देवताओं के मूर्तियों की चोरी हो रही है, लेकिन बरामदगी नहीं हो रही। इससे जनमानस में रोष है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री अरूण सिंह साधू ने कहा कि आज प्रदेश में हिंदू मंदिरों और हिंदू भावनाओं के साथ षडयंत्र चल रहा है। जिसका उदाहरण आजमगढ़ है। यहां पर मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा और मूर्ति चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। शासन और प्रशासन सपा सरकार के दबाव में कार्य कर रहा है। जिला संयोजक हरिबंश मिश्रा ने कहा कि मुस्लिम पट्टी में मंदिर को बार-बार आघात पहुंचाया जा रहा है। पूर्व में भी रामजानकी मंदिर से लक्ष्मण जी की मूर्ति चोरी हो चुकी है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। यदि 24 घंटे के अंदर मूर्ति का पता नहीं चला तो हिंदू युवा वाहिनी पुलिस अधीक्षक का घेराव करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें