फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन के दिन मारपीट में घायल सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन के दिन गंजोर गांव में कुछ लोगों ने सब्जी विक्रेता को मारपीट कर घायल कर दिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की भोर में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। इस मामले में दो नामजद और दो आज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना के गंजोर गांव निवासी कमलेश वर्मा (43) पुत्र दुखरन ठेले पर सब्जी बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। होलिका दहन वाले दिन भी वह अपना सब्जी का ठेला लेकर निकला था। देर शाम वह ठेला लेकर वापस लौट रहा था। गांव के पास ही चार लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां मंगलवार की भोर में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमलेश एक पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। एक पुत्री की पिछले साल मौत हो गई थी। पत्नी की तहरीर पर मेंहनगर थाने में दो नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। घटना के पीछे कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें