फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवा से जानलेवा बनी ठंड

Wed, 20 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बफीर्ली हवाओं से ठंड एक बार फिर जानलेवा हो गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह से रूक रूक हो रही बूंदाबांदी ने कंपकपी के साथ गलन और भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अचानक बढ़ी ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम के बदलने तेवर से बाजारों में सन्नाटा पसरा है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बुधवार को भी बूंदाबांदी से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।

रोडवेज हो या रेलवे स्टेशन हर जगह भीड़ कम दिखी। बाजारों में भी चहलकदमी आम दिनों के अपेक्षा काफी कम दिखाई दी। कचहरी, रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर भी मुसाफिर नाममात्र के दिखे।
विज्ञापन


सरकारी दफ्तरों  के ताले भी मौसम के चलते देर से खुले। अधिकतर कार्यालय की कुर्सियां खाली रहीं। कलेक्ट्रेट के आसपास भीड़ देखी जाती है। लेकिन मंगलवार को यहां लोगों की  संख्या कम दिखी।

यही हाल एसपी कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय, विकास भवन और  जिला अस्पताल का रहा। दीवानी न्यायालय में मौसम का असर दिखा।

सौंदर्यीकरण और उच्चीकरण योजना के तहत शहर में शारदा तिराहे से गांधी तिराहा, डीएवी कालेज, काली चौरा, कालीनगंज होते हुए जिला अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग की दशा खराब रही।

इस तरफ से जाने वाले लोग फिसलन से बचते देखे गए। रोडवेज के पास नाली निर्माण की वजह से यात्रियों का बुरा हाल रहा। बस, आटोरिक्शा, बाइक के बीच परिवार के साथ यात्रा करने वालों को काफी कठिनाईयां हुई।

ऐसा ही कुछ हील कीचड़ होने से मुख्यचौक, सब्जीमंडी, तकिया मुहल्ला, पांडेय बाजार आदि क्षेत्रों का भी रहा। लोगों ने गिरते पड़ते किसी तरह अपने गंतव्य को पहुंचे

उधर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग काफी क्षतिग्रस्त होने से लोगों को फजीहत हुई। यही स्थित आजमगढ़ से बिलरियागंज, जहानागंज, कंधरापुर, कप्तानगंज आदि क्षेत्रों में जाने वाले प्रमुख मार्गों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें