फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विच में उतरा करेंट, चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी एक युवक बुधवार की भोर में करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता सहारा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

हैदराबाद गांव निवासी मुन्नू यादव (25) बुधवार की भोर में लगभग चार बजे नहाने के लिए पानी का पंप चालू करने गया। स्विच में करंट उतर रहा था। स्विच को छूते ही वह उससे चिपक गया। किसी तरह उसे छुड़ाया गया। वह बुरी तरह झुलस गया था। परिजन उसे लेकर तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके पिता परशुराम यादव की दो साल पूर्व हत्या हो गई थी। एक साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। वहीं मां, पत्नी व छोटी बहन का सहारा था। मुन्नू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें