मेजनाजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मऊपरासिन गांव के सिवान में स्थित बबूल के पेड़ से लटकती एक युवक की लाश मिली। लाश का जमीन से टच हो रही थी। जिसे देख कर ग्रामीणों ने हत्या कर शव को पेड़ से टांगे जाने की आशंका जतायी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मऊपरासिन गांव निवासी 25 वर्षीया रंजीत पुत्र जोखू चौहान बुधवार को दिन में 12 बजे खेत जाने की बात कह कर घर से निकला था। शाम पांच बजे के आसपास उसका शव गांव के सिवान में बबूल के पेड़ से लटकता ग्रामीणों ने देखा। पेड़ से शव लटका मिलने की जानकारी होते ही पूरा गांव मौके पर जुट गया। सूचना पुलिस को भी दी गई। ग्रामीणों के अनुसार मृत युवक का पैर जमीन से सटा हुआ था। जिसे देख कर लग रहा था कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से टांगा गया है। सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर डॉग स्क्वायड को भी बुला कर मौका मुआयना कराया गया। इसके बाद शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। मृतक दो भाईयों में छोटा था और जून 2020 में उसकी शादी हुई थी। चार माह पूर्व पत्नी मायके गई थी और 12 मार्च को आने वाली थी। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय ने बताया कि घटना आत्महत्या की है यह हत्या की यह पीएम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।