फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए 'बाबूजी'

Thu, 24 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
विज्ञापन
रामनरेश यादव
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। फूलपुर क्षेत्र के पवित्र दुर्वाषा धाम में तमसा और मंजुषा के संगम पर बड़े पुत्र कमलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंत्येष्टि के समय मौजूद विभिन्न दलों के नेताओं, अधिकारियों, परिवार के सदस्यों समेत आम लोगों की आंखें नम हो गईं। इससे पहले, राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन

समाजवादी विचारक, आमजन के नेता पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का पार्थिव शरीर एक बजे दुर्वाषा धाम पहुंचा। वहां दो बजे तमसा-मजुषा के संगम घाट पर शव वाहन से उनका पार्थिव शरीर उतारकर चौकी पर रखा गया। यहां भी लोगों ने पूर्व राज्यपाल के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया। मध्यप्रदेश सरकार के बड़े अधिकारियों के आने की सूचना पर लोगों ने प्रतीक्षा की।   मौके पर राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे मध्यप्रदेश राज्यपाल के एडीसी मेजर गौरव सिंह परिहार, मध्यप्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव अजय तिरकिट, प्रदेश के वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, अतरौलिया विधायक संग्राम सिंह यादव, फूलपुर विधायक श्यामबहादुर यादव, पूर्व सांसद डा. बलराम, पूर्व सांसद डा. बलिहारी, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, डा. सुरेश, डा. संतोष समेत बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
  करीब तीन बजे चिता सजाई गई और 3.05 मिनट पर पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव के बड़े पुत्र कमलेश यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान चिता के चारों तरफ खड़े विभिन्न दलों के नेताओं, परिवार के लोगों समेत अन्य लोगों की आंखें नम हो गईं। चिता की परिक्रमा करते समय कमलेश की आंखों से आंसू बह रहे थे। अंतिम बार देखने के लिए लोगों में होड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें