फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चित्र संयोजन के तत्वों से निखरी छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। भगवंती देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रही ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला के तहत छात्राओं को चित्र संयोजन के आधारभूत एवं सूक्ष्म तत्वों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में रंग, रेखा, रूप, तान, पोत और अंतराल जैसे महत्वपूर्ण कलात्मक तत्वों के माध्यम से सृजनात्मक अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों से परिचित कराया गया।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज अंबारी के चित्रकला प्रवक्ता एवं विशेषज्ञ डॉ. उगेश रवि ने बताया कि रंगों का संतुलित प्रयोग चित्र में भावनात्मक प्रभाव उत्पन्न करता है, जबकि रेखाएं गति और दिशा का बोध कराती हैं। उन्होंने कहा कि रूप चित्र को सजीव बनाता है, तान से गहराई और प्रकाश का आभास मिलता है तथा पोत स्पर्शीय अनुभूति को दर्शाता है। वहीं अंतराल चित्र में संतुलन और सामंजस्य स्थापित करता है। इन सभी तत्वों के समन्वय से ही एक प्रभावशाली और आकर्षक चित्र संयोजन तैयार होता है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने तकनीकी ज्ञान के साथ अपनी कल्पनाशक्ति को भी नया विस्तार दिया। उनके द्वारा बनाए गए चित्रों में संतुलन, लय और सौंदर्यबोध का सुंदर समागम देखने को मिला। प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री ने कहा कि यह कार्यशाला छात्राओं के लिए कला के गूढ़ सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से सीखने का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने बताया कि डीएलएड परीक्षा के चलते कार्यशाला को जनता इंटर कॉलेज से स्थानांतरित कर भगवंती देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें