फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के हाथ में देश सुरक्षित, राष्ट्र निर्माण में भी दे रहीं योगदान : अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रपानपुर/पल्हनी। अब वह पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि महिलाओं के हाथ में देश पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन

आज हमारी आर्थिक स्थिति सर्वोच्च शिखर की तरफ बढ़ रही है क्योंकि भारत का वित्त मंत्रालय भी एक महिला के हाथ में है। यह कहना है फिक्की की पूर्व अध्यक्ष अर्चना गरोदिया का।
वह महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय महिला सम्मेलन का शनिवार को समापन हो गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अर्चना गरोदिया ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में बुलंदियां चूम रही हैं।
विज्ञापन

साथ ही उनके शब्दकोश से अबला शब्द अब हट चुका है।
डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हमें सम्मान देकर पूरी पुलिस बिरादरी को मजबूती प्रदान की है। पुलिस विभाग में भी महिला पुलिस अपनी कर्तव्य परायणता से अपराधों पर नियंत्रण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने किया। इस दौरान कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कुलसचिव विश्वेश्वर प्रसाद, अपर्णा सिंह, डॉ. प्रवेश सिंह, डॉ सरिता चौधरी, डॉ. सुषमा, डॉ. कनिका, प्रो. अनिल कुमार त्रिभुवन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें