फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों और कंटेनमेंट जोन पर सीधे नजर रखेगा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
डायेट कार्यालय में बनाये गये कोविड-19 कंट्रोल रुम का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार और सीएमओ डा.एक? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जनपद में कोरोना संक्रमितों और कंटेनमेंट जोन पर सीधे नजर रखने के लिए मंगलवार को डायट कार्यालय में 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई। यहां शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त रूप से ड्यूटी लगाई जाएगी। संक्रमित व्यक्तियों को एक घंटे के भीतर आइसोलेट कराया जाएगा। वहीं. कंटेमेंट जोन में गतिविधियों की भी ट्रैकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण किया। प्रभावी ढ़ंग से संचालित कराने के लिए कंट्रोल रूम प्रतिदिन 24 घंटे संचालित रहेगा। जनपद में किसी भी कोरोना पाजीटिव व्यक्ति की रिपोर्ट आने पर इसकी सूचना सबसे पहले कन्ट्रोल रूम को दी जाएगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से संबंधित एमओआईसी को तुरन्त सूचित किया जाएगा और एक घंटे के अंदर एंबुलेंस से संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया जाएगा। इसी के साथ ही पॉजिटिव आए हुए व्यक्ति के संबंधित क्षेत्र की आशा और अध्यापक को भी इसकी सूचना भेजी जाएगी। ये मरीज की कांट्रैक्ट हिस्ट्री को गूगल शीट पर भरेंगे।
तीन एरिया में बंटेगा कंटेनमेंट जोन
आजमगढ़। कंटेनमेंट जोन को तीन एरिया में रखा जाएगा। हाई रिस्क में रेड जोन एरिया रहेगा। इसमें परिवार के सदस्यों की सैंपलिंग तुरंत की जाएगी। मीडियम रिस्क एरिया में बाहर के लोग जो संक्रमित व्यक्ति से क्लोज कांटैक्ट में आए हैं उनकी सैम्पलिंग की जाएगी। लो रिस्क एरिया में जो व्यक्ति दूर से कांटैक्ट में आए हैं या जहां पर संक्रमित व्यक्ति कुछ समय के लिए गया हो, उनको होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में होगी कड़ाई
आजमगढ़। कंटेनमेंट जोन में और कड़ाई की जाएगी, कोई भी व्यक्ति वहां से निकलकर बाहर न जा पाए। वहां की निगरानी समिति को और सख्त किया जाएगा। पुलिस के साथ-साथ उन्हें भी जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी। इसके बाद उस क्षेत्र को सैनिटाइज किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रतिदिन कन्ट्रोम रूम की मानिटरिंग करेंगे।
कर्मचारियों का होगा प्रशिक्षण
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के लगाए कर्मचारियों को जूम एप के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण दिए जाने के बाद जल्द सेे जल्द कन्ट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही डॉ. अनिल कुमार सिंह की ओर से आयुष काढ़ा के बारे में बताया गया।
आइसेलेट करने में लग जा रहे कई घंटे
आजमगढ़। संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट आने में अभी कई घंटे का समय लग जा रहा है। रात में संक्रमित मिले मरीज के अगले दिन दोपहर तक आइसोलेट होने के मामले भी सामने आए हैं। इसके साथ ही जनपद में कई स्थानों पर कंटेनमेंट जोन में नियमों का पालन नहीं होने की भी शिकायत मिल रही है। नई व्यवस्था से नियमों के अनुपालन में कितना प्रभाव पड़ता है अब समय बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें