फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गणपति की विदाई में झूमा नगर, राधा-कृष्ण नाचे, शिव ने किया तांडव

विज्ञापन
गणेशोत्सव का समापन पर नगर में निकली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से शनिवार को शहर गूंज उठा। दामोदर कटरा में आयोजित छह दिवसीय गणेशोत्सव का समापन प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सुल्तानपुर से आए कलाकारों का राधा-कृष्ण नृत्य और शिव तांडव श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत डांडिया ने भी खूब तालियां बटोरीं।
मराठा समाज की ओर से दामोदर कटरा समेत घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए अठवरिया मैदान में एकत्र किया गया। यहां विसर्जन आरती और प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इस बार महाराष्ट्र की जगह शहर की ही बैंड पार्टी को आमंत्रित किया गया था। एक वाहन पर मुख्य प्रतिमा और उसके आगे अन्य प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शोभायात्रा पुरानी सब्जी मंडी, मातबरगंज, चौक, पुरानी कोतवाली और दलालघाट होते हुए गौरीशंकर घाट पहुंची।
रास्ते भर श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए झूमते रहे। घरों और दुकानों से लोगों ने बाहर निकलकर गणेशजी का दर्शन किया और प्रसाद ग्रहण किया। घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें