फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बच्चे लगा रहे थे झाड़ू, गुरुजी मोबाइल चलाने में थे व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुहम्मदपुर, मेंहनगर और रानी की सराय शिक्षा क्षेत्र के छह विद्यालयों का बीएसए राजीव पाठक ने शनिवार को निरीक्षण किया। इसमें 15 अध्यापक अनुपस्थित मिले। किसी विद्यालय में बच्चे झाडू लगाते मिले तो कहीं गुरुजी मोबाइल चलाने में तल्लीन पाए गए। बीएसए ने गैरहाजिर अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

रानी की सराय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पंदहा पर बीएसए सुबह 8:20 बजे पहुंचे, तो वहां ताला लटकता मिला। बीएसए ने प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंदहा में बीएसए को सहायक अध्यापक कुमारी कन्या अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय में नन्हे-मुन्नेे बच्चे झाड़ू लगाते मिले। प्राथमिक विद्यालय बसहीं में शिक्षक संतोष राय का रजिस्टर में 17 अप्रैल से हस्ताक्षर खाली पाया गया। चिंता देवी का खाली था।
संबंधितों ने बताया कि वे लोग जनगणना प्रशिक्षण में गए हैं लेकिन कालम का खाली रखने पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। सहायक अध्यापिका प्रभा राय अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विद्यालय में प्रार्थना सभा नहीं हुई थी। कंपोजिट विद्यालय बढ़या में 12 अध्यापकों में से 06 अनुपस्थित पाए गए, प्रार्थना सभा आयोजित नहीं हुई।
उपस्थित शिक्षक मोबाइल चलाते हुए मिले। सहायक अध्यापिका निधि गुप्ता, अजय कुमार प्रजापति, प्रियंका गुप्ता, आनंद सिंह, रजत रंजन व बृजेश को बीएसए ने अनुपस्थित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
कंपोजिट विद्यालय हसनपुर में सहायक अध्यापिका निधि यादव अनुपस्थित मिलीं। श्रीराम सिंह 16 अप्रैल से अनुपस्थित मिले। मुहम्मदपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय टकमलपुर 04 में से 03 अनुपस्थित पाए गए। प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, सहायक अध्यापक मोहम्मद शाहिद व संदीप कुमार 9:20 बजे तक नही पहुंचे थे। मेंहनगर के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद पर प्रधानाध्यापक आदिल जैदी व शिक्षा मित्र संगीता देवी अनुपस्थित मिलीं। बीएसए के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालयों पर खामियां ही खामियां नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें