फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात

Sat, 05 Sep 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बच्चों से मन की बात की। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को प्रधानमंत्री के संबोधन को दिखाने और सुनाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री ने सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन को नमन करते हुए की और उनकी बताई बातें भी बच्चों से साझा कीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में इस बात का जिक्र होता है कि मां जन्म देती है और गुरु जीवन देता है, अध्यापक बनना बहुत सौभाग्य की बात है। पीएम ने कहा कि आज हम सभी डाक्टरों का नाम बड़े जोर-शोर से लेते हैं। डाक्टर आपरेशन कर किसी की जिंदगी बचा ले तो अखबार में खबर छपती है। हमें अच्छे डाक्टर मिलते हैं तो उनके पीछे शिक्षकों का ही हाथ होता है। इसी तरह से पीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी महिला ने बच्चों को हाथ साफ रखने के बारे में सिखाया। आज के परिवेश में शिक्षकों की भूमिका और बढ़ गई है। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिला। प्रधानमंत्री ने शिक्षक कर्तव्यों और उनकी भूमिका के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें