फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासमनी ने बढ़ाया शिक्षकों का गौरव

Fri, 04 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जनपद के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरा रघुबर की प्रधानाध्यापिका रासमनी सिंह का चयन किया गया है। इससे शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

रासमनी सिंह की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बेलडाड़ महराजगंज से हुई।

स्नातक की शिक्षा गांधी शताब्दी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा, से प्राप्त की। उनकी प्रथम नियुक्ति 1972 में प्राथमिक विद्यालय गौरा रघुबर कोयलसा में हुई। आज यह पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरा रघुवर में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत है। रासमनी सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई स्वर्गीय कन्हैया सिंह को दिया, जो प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे।

इनके पति चंद्रेश सिंह उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा में नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की दशा और दिशा बदली जा सकती है।
विज्ञापन


मंत्री समेत कई ने दी बधाई ः राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हुई रासमनी सिंह को कारागार मंत्री बलराम यादव ने बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। आज रासमनी सिंह ने जो जिले का नाम रोशन किया है, उसके लिए मैं इन्हें धन्यवाद देता हूं।

 क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव ने भी बधाई दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय ने बधाई देते हुए कहा कि रासमनी सिंह महिलाओं के लिए एक प्रेरणा को स्रोत हैं। पूर्व प्राचार्य डा. मदन मोहन श्रीवास्तव, संजय, अभय प्रताप, आकाश, शंकर, राजेश, अथर्व, उपेंद्र, त्रिवेनी, नागेंद्र आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें