आजमगढ़ में मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबिहारी मृतक ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन पर धमकी देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रशासन उनके चचेरे भाइयों पर दबाव बना रहा है कि वह उसे लिखकर दें कि उनका जन्म यहां नहीं हुआ है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उनके पैतृक गांव खलीलाबाद में शनिवार को पूरा प्रशासनिक अमला पहुंच गया। जैसे ही इसकी जानकारी उन्हें हुई वह भी पहुंच गए लेकिन तब तक प्रशासन के लोग वहां से जा चुके थे। पूछने पर पता चला कि प्रशासन ने उनके चचेरे भाइयों से यह लिखकर देने को कहा है कि उनका जन्म यहां नहीं हुआ है।
ऐसा न करने पर उनका जीना हराम करने की धमकी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को हाईकोर्ट में 13 मार्च को 25 करोड़ के मानहानि के मामले में जबाव देना है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी किसी स्तर तक जाकर मुझे फंसा सकते हैं। ब्यूरो