फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परफार्मेंस ग्रांट के लिए जिले में नहीं आया कोई आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिन गांवों में विकास के अच्छे कार्य हु़ए हैं। सरकार द्वारा उन गांवों को प्रोत्साहित करने के लिए परफार्मेंस ग्रांट दी जाती है। इसके लिए हर जिलों से आवेदन मांगा गया था। पहले इसकी तिथि 22 फरवरी थी लेकिन बाद में शासन ने इसकी तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी। इसके बाद भी किसी ने आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन

जिले के 4045 राजस्व गांवों के ग्राम प्रधानों में से उन ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने परफार्मेंस ग्रांट देने का निर्णय लिया जिन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में विकास के अच्छे कार्य कराए हों। इसके लिए सरकार ने 22 फरवरी तक आनलाइन आवेदन करने की तिथि निर्धारित की। इसमें सरकार ने यह शर्त रखी कि परफार्मेंस ग्रांट उन गांवों को ही दी जाएगी जिनका 2014-15 और 2015-16 में आडिट हुआ हो। आवेदन में उन्हें अपने आडिट की रिपोर्ट भी लगानी थी। सरकार की मुख्य शर्त यही थी। इसके अलावा छोटी-छोटी कई और शर्तें भी थी। लेकिन 22 फरवरी की तिथि बीतने के बाद भी किसी ग्राम प्रधान द्वारा परफार्मेंस ग्रांट के लिए आवेदन नहीं किया गया। इसी बीच सरकार ने आवेदन की तिथि आगे बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी। लेकिन इसके बाद भी किसी ने आवेदन नहीं किया। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि परफार्मेंस ग्रांट के आवेदन की तिथि को शासन स्तर से बढ़ाया गया था। लेकिन जनपद में किसी भी ग्राम प्रधान द्वारा इसके लिए आनलाइन आवेदन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें