फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा लदी पिकअप पलटी, वृद्ध की दब कर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगांव-रसावां मार्ग पर रसावां गांव के पास रविवार को दोपहर एक बजे भूसा लदी पिकअप सड़क पर गड्ढे के चलते पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार एक वृद्ध की दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना के अमनावें गांव निवासी अलियार सिंह (65) भूसे का कारोबार करते थे। रविवार को जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाने सोनारी गांव निवासी गुल्लू यादव के साथ रसावां गांव की राजभर बस्ती से पिकअप पर भूसा लाद लादकर गांव आ रहे थे। गाड़ी गुल्लू चला रहा था। रसावां गांव से बाहर सड़क पर गड्ढे में पहिया चले जाने के कारण पिकअप बाईं तरफ पलट गया। अलियार सिंह पिकअप के नीचे आकर दब गए। पिकअप में भूसा लादने वाले चार मजदूर भी सवार थे। आलियार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गुल्लू यादव व चारों मजदूरों को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से जेसीबी बुला कर पिकअप को सीधा कराया गया तब अलियार का शव बाहर निकाला जा सका। दीदारगंज थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भेजवाया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें