फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद का हारा प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी इंद्रेश कुमार ने एसडीएम सगड़ी से गुहार लगाई है कि वह ग्राम प्रधान पद का चुनाव जीत गया लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र अभिमन्यु को दे दिया और वह फरार हो गया है। एसडीएम ने पुलिस को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

रविवार को मतगणना के दौरान काउंटिंग चल रही थी तो काफी गहमागहमी का माहौल बना हुआ था। खालिसपुर ग्राम पंचायत की सीट पर आठ प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें इंद्रेश कुमार को 669 मत प्राप्त हुए। वह 231 के मतों के अंतर से अपने विपक्षी अभिमन्यु से चुनाव जीत गए। निर्वाचन अधिकारी ने इंद्रेश के जीत की घोषणा कर दी। निर्वाचन की घोषणा के बाद इंद्रेश कुमार मतगणना स्थल से बाहर चले गए। प्रमाणपत्र वितरण की घोषणा होने लगी तो अभिमन्यु ने प्रमाण पत्र ले लिया और भाग निकला। जब इंद्रेश कुमार प्रमाण पत्र लेने पहुंचे तो यह बताया गया कि आप को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने लिया ही नहीं तो कर्मचारी अभिमन्यु को फोन मिलाने लगे। उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद कर्मचारी उसके घर पहुंचे तो वह वहां भी नहीं था। बाद में इंद्रेश को दूसरा प्रमाणपत्र जारी किया गया। अब अभिमन्यु गांव में प्रमाणपत्र पत्र दिखाकर खुद को जीता हुआ बता रहा है। इससे तनाव का माहौल पैदा हो गया है। इंद्रेश ने एसडीएम से कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने जीयनपुर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें