फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड ने पटक कर ले ली किसान की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। गांव शेरकुटी में बृहस्पतिवार देर शाम सांड ने गाय बांध रहे किसान की पटक दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के शेरपुरकुटी गांव निवासी रविंद्र यादव (46) पुत्र खिचडू यादव बृहस्पतिवार शाम सात बजे गाय बांध रहा था। इसी दौरान सांड आ गया। किसान सांड को भगा रहा था कि उसने किसान पर हमला कर दिया। बताया जा रहा कि उसने किसान को कई बार उठा के पकटा। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण किसान को बचाने के लिए पहुंचते वो गंभीर रूप से घायल हो चुका था। किसान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी उर्मिला देवी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें