फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई में लड़कों ने दिखाया दमखम

Tue, 19 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) ने सोमवार को 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ते हुए अपना दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन

आईएससी (12वीं) की परीक्षा में चिल्ड्रेन कालेज के श्रेयांश सेंगर ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।

वहीं, आईसीएसई (10वीं) की परीक्षा में भी चिल्ड्रेन कालेज के ही अंकित कुमार राय ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। चिल्ड्रेन कालेज में 12वीं विज्ञान वर्ग में श्रेयांश अव्वल रहे। वहीं, ज्योति निकेतन स्कूल में 12वीं विज्ञान वर्ग में आरजू खान ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।

वाणिज्य वर्ग में राघव रूंगटा ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया। 10वीं की परीक्षा में फरहान अख्तर ने 96.17 अंकों के साथ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। ज्योति निकेतन स्कूल के 12वीं विज्ञान वर्ग को छोड़कर अन्य में लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ दिया।
विज्ञापन


जनपद के दोनों विद्यालयों में लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ते हुए अपना परचम फहराया। जनपद में सीआईएससीई की पढ़ाई सिर्फ ज्योति निकेतन स्कूल और चिल्ड्रेन कालेज में होती है। सोमवार को घोषित परिणामों में जिले में 12वीं में टाप थ्री पर चिल्ड्रेन कालेज के बच्चों ने ही कब्जा जमाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें