फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 6 माह में ही ढही चहारदीवारी, 2 करोड़ से हो रहा जल जीवन मिशन का काम

विज्ञापन
हंसनाडीह गांव में गिरी जल जीवन मिशन के तहत बनी चहारदिवारी। संवाद
विज्ञापन
अहरौला। हंसनाडीह ग्रामसभा में जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी की चारदीवारी निर्माण के 6 महीने बाद ही शुक्रवार को भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन

घटना के समय आसपास पशु चरा रहे पशुपालकों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर शुक्रवार शाम को ही भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य, उपाध्यक्ष सोनू तिवारी, भाजपा नेता बिरजानंद तिवारी, श्लोक सिंह और ग्राम प्रधान लालचंद कनौजिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रोष जताया।
मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य ने आरोप लगाया कि टंकी का निर्माण पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। जल जीवन मिशन के तहत करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से काम हो रहा है। 6 महीने पहले ही टंकी और चहारदीवारी तैयार हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामले की सूचना जल जीवन मिशन के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। सोशल मीडिया के जरिए जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री और जल मंत्री को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 20 मीटर लंबी चहारदीवारी गिर गई है, जबकि बाकी दीवार भी अपने स्थान से 4-5 इंच खिसक गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान घटिया सामग्री, विशेषकर सफेद बालू का प्रयोग किया गया था, जिसकी शिकायत ठेकेदार से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान लालचंद कन्नौजिया ने बताया कि गांव में अभी तक नियमित पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है और कुछ ही घरों में कनेक्शन दिया गया है।
इसके अलावा पाइपलाइन डालने के दौरान गांव की सड़कों को खोदकर खराब कर दिया गया, जिन्हें शिकायत के बाद आंशिक रूप से ही ठीक किया गया है।
ग्रामीण अब्दुल कादिर, अब्दुल गनी, मंजूर अहमद, पंकज तिवारी, सर्वेश तिवारी समेत अन्य लोगों ने भी निर्माण में अनियमितता और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है।
उल्लेखनीय है कि करीब 247.98 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह टंकी महज 6 महीने पहले ही तैयार हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें