फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव सड़क पर रख रास्ता रोका

Wed, 12 Aug 2015 12:13 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर मुबारकपुर थाने के भटौरा गांव पहुंचे और मुबारकपुर-आजमगढ़ मार्ग जाम कर शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी मुन्ना राम (30) नौ अगस्त की रात अबुझहाल में आग लगने से झुलस गया था। तभी से परिवार के लोग उसका जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मुन्ना की लाश पीएम हाउस से शाम साढ़े चार बजे घर पहुंची तो परिवार के लोग नाराज हो गए। गांव वालों को साथ लेकर मुन्ना की लाश गांव के बाहर मुबारकपुर-आजमगढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

 परिवार वालों का आरोप है कि उनके घर के सामने शराब का अवैध अड्डा चलता है। मुन्ना ने उसे बंद करने के लिए शिकायत किया था तो शराब कारोबारी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और शराब माफिया अपने मंसूबे में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


 एसओ मुबारकपुर वृजेश यादव के आश्वासन पर शाम पांच बजे से लगा जाम करीब आधे घंटे बाद समाप्त हो गया। एसओ ने बताया कि परिवार के लोग जिस प्रकार की तहरीर देंगे। उसके तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें