फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर से 400 मीटर दूर पेड़ पर लटकता मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मठ बैजनाथपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान शीतल कुमारी (19) पुत्री मिस्री लाल गोंड के रूप में हुई। वह कक्षा 12 की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे गांव वालों ने शीतल को घर से 400 मीटर दूर पोखरे के पास पाकड़ के पेड़ पर लटके हुए देखा। इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और जांच शुरू की।
परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे शीतल पढ़ाई कर रही थी और फिर सोने चली गई थी। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। शव पर मिट्टी लगी थी, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। शीतल तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। थानाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें