फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रामलीला देखने गए युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी अजगरा मशर्की गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव बबूल के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक बृजेश यादव (21) बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे घर से खाना खाकर निकला था और मां से कहा था कि वह रामलीला देखने जा रहा है। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे गांव के चरवाहों ने नदी किनारे बबूल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ शव देखा और इसकी सूचना परिवार को दी। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बृजेश घर पर ही खेती और पशुपालन का काम करता था। बृजेश की पत्नी 10 दिन पूर्व मायके गई थी। थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें