फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टिनशेड के पाइप से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी योगेश (30) का शुक्रवार की शाम घर में फंदे से लटकता शव मिला। पिता बिहारी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे वह घर से बाजार चले गए थे। शाम करीब 6 बजे कई दिनों से मायके गई उनकी बहू रेनू अपने घर लौटीं। वह घर में पहुंची कि देखा कि सीढ़ी पर लगे टिनशेड के पाइप में साड़ी के फंदे से उसके पति का शव लटका है।
विज्ञापन

उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक योगेश दो पुत्रों और दो पुत्रियों के पिता थे। अचानक हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कप्तानगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें