फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मायके में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर गांव में रविवार को नवविवाहिता स्नेहा विश्वकर्मा (21) का मायके में फंदे से लटकता शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिजन की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। वो देवर के साथ अपने मायके आई थी।
विज्ञापन

कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर गांव निवासी स्नेहा विश्वकर्मा (21) की शादी छह फरवरी को अंबेडकर नगर जनपद के जहांगीरगंज निवासी शक्ति के साथ हुई थी। तीन दिन पहले स्नेहा के भाभी को बच्चा हुआ था। उसी को देखने के लिए वह देवर के साथ मायके आई थी। देवर स्नेहा को मायके छोड़कर चला गया था। सुबह स्नेहा के परिजन उसकी भाभी को देखने के लिए अस्पताल चले गए। इस दौरान फोन पर वह अपने देवर से बात कर रही थी। दोपहर करीब एक बजे परिजन जब अस्पताल से घर पहुंचे तो टीनशेड में लगे पाइप में साड़ी के सहारे स्नेहा का लटकता शव मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन कुछ कारण भी नहीं स्पष्ट कर पा रहे हैं। परिजन तहरीर देंगे तो उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें