फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार दिन बाद कुवैत से घर पहुंचा शव, मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। रोजगार के सिलसिले में कुवैत गए ग्राम राजापुर सिकरौर निवासी मोहम्मद साजिद (42) की कुवैत में गाड़ी के इंजन को चेन पुली पर लटकाकर बनाते समय हुए हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना के चार दिन बाद शुक्रवार की दोपहर उनका शव घर पहुंचा। घर पर शव पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार मच गई। भाई यासिर ने बताया कि ग्राम राजापुर सिकरौर निवासी मोहम्मद साजिद कुवैत में फोर व्हीलर गैराज चलाते थे। वे एक वर्ष पूर्व कुवैत गए थे। बीते सोमवार की दोपहर वह एक गाड़ी के इंजन को चेन पुली पर लटकाकर उसके नीचे बैठकर मरम्मत का कार्य कर रहे थे।
इसी दौरान अचानक चेन पुली का लॉक टूट गया और भारी-भरकम लटका हुआ इंजन सीधे साजिद के सिर पर गिर पड़ा। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजन को दी गई। मोहम्मद साजिद स्वभाव से नेक दिल और खुशमिजाज व्यक्ति थे। वे जल्द ही घर आने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वे अपने पीछे माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी और तीन बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें