पदोन्नति की कार्रवाई अविलंब पूर्ण कराने
सहित सात सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक ने गुरुवार
को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।
धरने को संबोधित
करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में
पिछले दो वर्षाें से कोई पदोन्नति नहीं की गई है। इसे लेकर संगठन आंदोलित
है।
बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा पदोन्नति करने का निर्देश दो माह पूर्व
में ही दिया जा चुका है। आरोप लगाया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की
उदासीनता के चलते पदोन्नति सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने से
शिक्षकों में आक्रोश है।
जिलामंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि
वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा नौ जून 2014 के शासनादेश के अनुसार वेतन
निर्धारण यदि एक सप्ताह के अंदर नहीं किया गया तो शिक्षक लेखाधिकारी
कार्यालय का घेराव करेंगे।
धरने को जिला कोषाध्यक्ष रामबचन यादव, अनिल
सिंह, बृज बिहारी सिंह, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, रामप्रकाश यादव, अजय सिंह,
हरेंद्र यादव, पन्नालाल यादव, जितेंद्र मिश्र आदि ने संबोधित किया।
अध्यक्षता रामनाथ राम और संचालन जितेंद्र मिश्र ने किया। धरने में मु.
वाकिर, शरद यादव, वशिष्ठ राय, कमलेश सिंह, शोभनाथ आदि मौजूद थे।