फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जीती जंग...जिंदगी की जंग हार गए डॉ. इम्तियाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. इम्तिाज कोरोना से तो जंग जीत गए, लेकिन जिंदगी की जंग हार गए। लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के प्रतिष्ठित फिजीशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. इम्तियाज (55) लगभग एक माह पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था। लगभग 10 दिन पहले डॉ. इम्तियाज ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर गए थे। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी तबियत फिर खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। उन्के निधन से चिकित्सक संवर्ग हतप्रभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें