प्रिया सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अतरौलिया कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हत्यारों को फांसी दो... के नारे लगाते हुए कस्बे का भ्रमण किया। साथ ही अतरौलिया एसओ को हटाने की मांग की।
नगर पंचायत कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च अतरौलिया के विजय सिनेमा हाल होते हुए हनुमानगढ़ी से अतरौलिया थाना होते हुए शम्मो माता के मंदिर पहुंच सभा में तब्दील हो गई। सभा में भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने कहा कि एसओ अतरौलिया की लापरवाही के चलते अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
उन्हें बर्खास्त किया जाए। छह जनवरी तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुई तो कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर बेमियादी अनशन करेंगे। उधर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बढ़या की प्रिया के हत्यारों को गिरफ्तार की मांग की। कहा कि अपराधियों पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।