फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों का आक्रोश चरम पर, तीसरे दिन भी दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लाक के प्रधान गांवों में विकास कार्य ठप होने को विरोध में खंड विकास कार्यालय के सामने शनिवार को तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। प्रधानों ने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। दोपहर को खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद प्रधानों के धरने स्थल पर पहुंचे। धरने पर बैठे प्रधानों ने बीडीओ को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया कि हम आप लोगों की बातों को मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराएंगे। इसके बावजूद भी प्रधान संतुष्ट नहीं हुए। उनका धरना जारी रहा। श्रवण सिंह ने बताया कि विकास खंड अजमतगढ़ के मुख्य गेट पर सोमवार को तालाबंदी करेंगे। जब तक हम लोगों की मांगें पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। अनिल सिंह ने खंड विकास अधिकारी पर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। कहा कि मनरेगा के तहत जो विकास कार्यों के लिए 60 प्रतिशत कच्चा वर्क और 40 प्रतिशत पक्का वर्क किया जाता है। जो निर्धारित रेसियो ,है उसके तहत भी कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। हमारे ब्लॉक का धन दूसरे ब्लॉकों में भेजने की साजिश रची जा रही है। बीडीओ इरशाद अहमद ने कहा कि ऊपर से रोक लगाई गई है। श्रवण सिंह, अनिल सिंह, हरेंद्र यादव, अरविन्द सिंह, वसीम अहमद, रमेश निषाद, गुलाम रब्बानी, प्रदीप यादव, बृजेश यादव, एकरामुल्ला, हरिवंश कुमार, सुमेश यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें