फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रशासन ने नपं की जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा लगाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। कस्बा के वार्ड नंबर दो में कुछ लोग बुधवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने लोगों को समझा बुझाकर प्रतिमा लगाने से रोक दिया। बार्ड नंबर दो आंबेडकर नगर में बुधवार की शाम बिना परमिशन के ही नगर पंचायत की जमीन पर डॉ. भीमरावा आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही ईओ सूर्यनाथ सरोज, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम बदन कन्नौजिया पर पहुचे। ईओ ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों को दिया। इसके बाद एसडीएम प्रशांत कुमार, तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी और एसओ अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि यह जमीन नगर पंचायत की है, इस पर प्रतिमा नहीं लगाई जा सकती।
विज्ञापन

नगर पंचायत की जमीन पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की जानकारी हुई थी। सूचना एसडीएम ओर तहसीलदार को दी गई। राजस्व टीम ने जमीन की नवैयत के बारे में लोगों को जानकारी दी, और बताया कि जमीन नगर पंचायत की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंहनगर के ईओ सूर्यनाथ सरोज ने बताया कि लोगों को समझा बुझाकर प्रतिमा लगाने से मना किया गया लोग मान भी गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें