फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार प्रेमी युगल की देवगांव कोतवाली में हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली में शनिवार को प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया। प्रेमी युगल बालिग थे और शुक्रवार को ही घर छोड़ कर फरार हो गए थे। शनिवार की सुबह थाने पर हाजिर होकर दोनों ने बालिग होने की बात पुलिस को बताते हुए शादी करने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत हुई और पंचायत के बाद शादी का निर्णय होने पर थाना परिसर स्थित मंदिर पर ही वैवाहिक समारोह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

प्रेमी देवगांव कोतवाली क्षेत्र का है और प्रेमिका जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दोनो में काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। शुक्रवार की रात दोनों घर से फरार हो गए। प्रेमी युगल के घर से फरार होते ही दोनों के परिजनों में हड़कंप मच गया और दोनों की तलाश परिजनों ने शुरू कर दिया। इस बीच शनिवार की सुबह प्रेमी युगल देवगांव कोतवाली पर पहुंच गए और खुद को बालिग बताते हुए शादी की बात कही। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया। थाने पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें समझौता हुआ और परिजन दोनों के विवाह को राजी हो गए। इसके बाद देवगांव कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में होमगार्ड संतोष कुमार राय की देखरेख में प्रेमी युगल के विवाह की रस्म अदा कराई गई। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मास्टर अलीम, सुरेंद्र राम, धनीराम, अशोक राय, राकेश यादव, प्रमोद यादव, बबलू, सिरपति, रामू समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें