फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत

विज्ञापन
21 गौरीशंकर घाट पर किया गया रंग-रोगन। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले मेंं डाला छठ का तीन दिनी पर्व शनिवार की शाम से शुरू हो गया है। आस्था में डूबी महिलाओं ने अपनी-अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए शनिवार की शाम को लौकी भात का भोजन कर 24 घंटे के लिए निर्जला व्रत रखा। रविवार की शाम को साठी चावल का खीर ग्रहण कर खरना किया। फिर 36 घंटे के लिए निर्जला व्रत शुरू किया। इस दौरान सोमवार की शाम को नदी, तालाबों के किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। दूसरे दिन मंगलवार को सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देंगी। तब व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

बिहार में शुरू हुए डाला छठ पर्व को लेकर जिले में एक दशक पूर्व कोई नाम लेने वाला नहीं था। एक दशक के अंदर आस्था का यह पर्व घर-घर पहुंच गया है। महिलाओं की मान्यता है कि छठ मैय्या के पूजन से उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है। तीन दिन तक चलने वाले पर्व के पहले दिन शनिवार की शाम को महिलाओं ने चने की दाल और साठी का चावल ग्रहण किया। इसके बाद 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। रविवार को दिन भर व्रत रहने के बाद शाम को साठी के चावल का खीर ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इसकेे साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हुए महिलाएं सोमवार की शाम को नदी और तालाबों के किनारे पूजन सामग्री के साथ जुटेंगी। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घरों के लिए रवाना होंगी। मंगलवार की भोर में फिर घाटों पर सूर्य की उपासना के लिए व्रती महिलाएं पहुंचेंगी। अपनी-अपनी वेदी के सामने महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। जिले भर की नदियों के घाटों और तालाबों को पूजा समितियों के पदाधिकारी सजाने-संवारने मेंं जुटे थे। घाटों पर छठ माता की प्रतिमा भी स्थापित की जा रही थी।
छठ घाटों का त्रिस्तरीय रहेगा सुरक्षा घेरा
आजमगढ़। छठ पर्व पर जिले के 925 घाटों पर छठ पूजा होगी, इसमें अधिक संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा और त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में कार्यक्रम स्थल रहेगा। पुलिस प्रशासन ने जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन और 25 सेक्टर में बांटा है। आवागमन वाले मार्ग पर कुल 3500 महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा में खुफिया, पीएसी और महिला सुरक्षाकर्मी भी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक जिले में लगभग पांच लाख लोग पूजा में शामिल होंगे। महिलाओं की पूजा होने की वजह से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। घाट से लेकर आवागमन के मार्ग तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा एक कंपनी पीएसी और सादे ड्रेस में महिला आरक्षी और खुफिया विंग की टीम शामिल रहेगी, जो भीड़ के बीच चलती रहेगी। इसके साथ ही भीड़ वाले लोकेशन के पास डायल-112 की टीम भ्रमण करती रहेगी। पहले दिन देर शाम तक कार्यक्रम संपन्न होने तक पुलिस फोर्स अलर्ट मोड में रहेगी। इसके साथ ही भोर में महिलाओं का आवागमन शुरू होने से लेकर पूजा संपन्न होने तक तैनात रहेगी। सुरक्षा की निगरानी संबंधित थानाध्यक्ष करते रहेंगे। साथ ही सभी सर्किल के सीओ व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहेंगे और अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करके जायजा लेते रहेंगे।
छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। थाने की पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो, इसका पूरा ध्यान दिया जाएगा। अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें