फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कब्रिस्तान की मिट्टी निकालने का विरोध

विज्ञापन
27 कब्रिस्तान से मिट्टी निकाले जाने का विरोध करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लॉक के बेरमा गांव में रविवार को कब्रिस्तान की मिट्टी निकालने पर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने दलित बस्ती के कब्रिस्तान से मिट्टी निकालकर चकरोड (गांव के रास्ते) पर डाल दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विवादित स्थान कब्रिस्तान के रूप में इस्तेमाल होता आ रहा है। इसे लेकर रविवार को ग्रामीण रविदास मंदिर के बाहर एकत्र हुए और प्रधान को मौके पर बुलाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, जब उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि अवधराज को फोन कर बुलाया तो उन्होंने अपशब्द कहे और बात करने से इन्कार कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन हस्तक्षेप करते हुए कब्रिस्तान की जमीन को सुरक्षित घोषित करे। प्रधान प्रतिनिधि अवधराज ने ग्रामीणों के आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन को कब्रिस्तान बताया जा रहा है, वह नवीन परती (सरकारी खाली भूमि) है। वहां से थोड़ी मिट्टी निकालकर रास्ता ठीक करने के लिए चकरोड पर डाली गई थी। जब ग्रामीणों ने विरोध किया, तो उतनी ही मिट्टी वापस कब्रिस्तान में डलवा दी गई। इस मौके पर सतीश कुमार, रामशरण, शेखर, सिद्धार्थ, सोचन, शिवचरन, राजेश, सदन, जतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें