फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पदों के लिए किए गए 35 नामांकन

Sun, 21 Dec 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के शिब्ली महाविद्यालय छात्र संघ के सात पदों के लिए शनिवार को कुल 35 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन का कार्य सुबह दस बजे से शुरू हुआ जो दोपहर एक बजे तक चला। इस दौरान छात्रों ने आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई।

नामांकन के लिए शिब्ली कालेज के आसपास के क्षेत्रों में सुबह से गहमागहमी थी।

सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। नामांकन के दौरान जमकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। जुलूस की शक्ल में आए छात्रों के काफिले से पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही।

अध्यक्ष पद पर आठ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें प्रदीप विश्वकर्मा, अलीम रिजवान, कुमारी शीला, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, विशाल चंद यादव, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद शाकिर और मोहम्मद सलीम शामिल है।
विज्ञापन


महामंत्री पद पर पर्चा दाखिल करने वाले नौ लोगों में  रामअनुज यादव, जैश अंसारी, विवेक सिंह, नोमान, मोहम्मद नोमान, अंगद यादव, मोहम्मद मजहर अंसारी, विनीत सिंह और दीपक सोनकर शामिल है।

वहीं संकाय प्रतिनिधियों में कला संकाय के लिए छह- हर्ष तिवारी, रोहित शर्मा, सचिन कुमार, राहुल चौधरी, मोहम्मद अरशद और सैफुल्लाह, विज्ञान संकाय के लिए तीन- संदीप कुमार प्रजापति
विज्ञापन


जीशान अहमद और अब्दुल्लाह, वाणिज्य संकाय के लिए चार- मोहम्मद आसिफ, शहबाज, चंद्रकांत उपाध्याय और मोहम्मद अजीम, विधि संकाय के चार अविनाश यादव, सिद्धनाथ सिंह, अंकुर उपाध्याय और मोहम्मद कैफी आजमी के साथ ही शिक्षा संकाय पद के लिए एक रुखसार तनवीर ने नामांकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें