फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो/सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरासोफी मुहल्ला निवासी हाजी खलीलुर्रहमान 50 कस्बे के बड़े कपड़ा व्यवसायी थे। मंगलवार की सुबह वह अपने साथी जाबिर 35 के साथ बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। अभी वे जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में हाजी खलीलुर्रहमान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साथी जाबिर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी अजमतगढ़ भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें