फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तहबरपुर थाना के मधेशिया टंडवा गांव के पास रविवार की रात बाइक की चपेट में आकर वीरेंद्र यादव 52 निवासी पूरा अचानक सहनुपुर थाना तहबरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। सोमवार को वहां से भी रेफर कर दिए जाने पर दूसरे अस्पताल ले गए, जहां पहुंचते ही वीरेंद्र की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव केा अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें