फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अहरौला में अवैध कब्जे पर तनाव, दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। फूलपुर तहसील के बनहरमयचक गजड़ी गांव में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा पुराना विवाद मंगलवार को तनावपूर्ण स्थिति में पहुंच गया। बुधवार को एसडीएम फूलपुर संतरंजन श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह और राजस्व टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। विवाद की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया और बृहस्पतिवार को कागजात के साथ तहसील पर बुलाया।
विज्ञापन

मंगलवार को राजस्व और पुलिस की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, लेकिन पीड़ित और आरोपी पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को नियंत्रण में कठिनाई हुई और आरोपी पक्ष से नोकझोंक भी हुई। अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। पीड़ित पवन कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि गलत रिपोर्ट की वजह से समस्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बंटवारे में मिली जमीन पर ओमप्रकाश मिश्रा और देवी प्रकाश मिश्रा अतिक्रमण कर रहे हैं। वहीं, देवी प्रकाश मिश्रा ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसपी को शिकायत पत्र सौंपा था। एसडीएम संतरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि मामला गंभीर है। मौके का निरीक्षण किया गया और दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने को कहा गया है। बृहस्पतिवार को कागजात के साथ तहसील पर सुनवाई होगी।
महुवारा में महिलाओं का प्रदर्शन
इसी बीच, महुवारा राजभर बस्ती की एक दर्जन महिलाओं ने इमरती देवी के नेतृत्व में एसडीएम की गाड़ी रोककर शिकायत पत्र सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क लेकर अपात्र व्यक्तियों और दूसरे गांव के लोगों को उनके दरवाजे के सामने पट्टा आवंटित कर दिया गया। महिलाओं ने कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें