इसके बाद विरोध व कहासुनी करने वाले ही कुछ और लोगों के साथ आए और बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह इसकी जानकारी लोगों को हुई तो वे आक्रोशित हो उठे और मौके पर जुट कर विरोध करना शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी दीपचंद, दुर्गावती, सागर व अजय ने जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना देने के साथ ही तहरीर भी दी।
जानकारी होते ही कोतवाल हिमेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई व टूटी प्रतिमा को ठीक कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सीसीटीवी फुटेज आदि निकाल कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।